Uttarakhand News 14 Oct 2026: जिला मुख्यालय के पास ग्वाड़ गांव में महिला की मौत महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। बीती रात्रि को आरोपित को पत्नी की मौत के बाद शौक में डूबे स्वजनों व रिस्तेदारों ने घर के अन्य प्रेमिका के साथ पकड़ा है।
लोगों में आक्रोश
ग्रामीणों ने दोनों को गोपेश्वर पुलिस को सौंपा , पुलिस द्वारा आरोपित पति को शांति भंग में जेल भेजा है तथा महिला को पूछताछ के बाद स्वजनों को सौंपा है। तथा गांव की महिलाओं ने कुसमा की मौत के मामले में तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर थाने में पहुंचकर आक्रोश जताया है।
बताया गया कि 23 सितंबर को ग्वाड़ गंगलोल गांव में एक घर में कुसमा देवी का शव रस्सी के सहारे लटके होने की सूचना मिली थी। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था।
बताया गया कि मामले में मृतका की बहिन के मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगा था। हालांकि मामले में पुलिस जांच कर रही थी।
बताया गया कि इस दौरान घर में अंतिम संस्कार के बाद के कार्यक्रम किए जा रहे थे। नाते रिस्तेदार गांव वाले सभी शौक में थे। लेकिन बीती रात्रि को मृतका का पति विक्रम लाल के घर के अंदर एक महिला के साथ होने की जानकारी ग्राम प्रधान को मृतका के बच्चों ने दी।
कमरे में थी विधवा महिला
बताया गया कि विक्रम लाल के दो बेटे व एक बेटी है। इस पर ग्रामीणों ने घर को बंद कर पुलिस बुलाई तथा तलाशी ली तो गांव के पास की ही एक विधवा महिला वहां मौजूद मिली। थानाध्यक्ष गोपेश्वर नवनीत भंडारी ने बताया कि महिला का विक्रम से प्रेम संबंध की बात सामने आई है।
पुलिस ने महिला की आत्महत्या के मामले में पति को नामजद किया है। फिलहाल आरोपित को शांतिभंग में जेल भेज दिया गया है। तथा विक्रम के साथ मिली महिला को स्वजनों को साँप दिया गया है। बताया गया कि इस विधवा महिला के भी दो बच्चे हैं।










