Uttarakhand News 16 Oct 2026: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने घरेलू हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया, जिसमें वे रोते हुए कह रहीं अपने बच्चों की रक्षा के लिए पुलिस में तहरीर दी है।
मंत्री ने कहा, पति के ऑडियो ने उनके वैवाहिक जीवन पर प्रश्न लगा दिया दिया। क्या सच्चाई व ईमानदारी से रहने के बदले ऐसा परिणाम मिलता है, इस ऑडियो को सुनकर उन्हें हृदयघात की पीड़ा के साथ यह निर्णय लेना पड़ा कि उन्हें अपने बच्चों की रक्षा और सुरक्षा के लिए पुलिस में तहरीर देनी पड़ी।
ऑडियो भी इसलिए बना रही हैं कि महिला आम हो, खास हो, उसे घरेलू अत्याचार नहीं सहना है। मंत्री ने कहा, वह संविधान को साक्षी मानते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती आई हैं और करती रहेंगी। उन्हें पूरा भरोसा है इस क्षण में भी देवभूमि के लोग साथ होंगे। महिला होने के नाते अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए यह करना पड़ा।
मंत्री रेखा आर्या के समर्थन में आए फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे
मंत्री रेखा आर्या के मामले में फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे उनके समर्थन में आ गए हैं, उनका कहना है कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश की किसी भी बेटी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, मंत्री के मामले में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से कार्रवाई के लिए अनुरोध करेंगे।










