Uttarakhand News 14 Nov 2026: दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम चरेख में भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय में ले जाया जा रहा था। लेकिन, इसी बीच पूर्व ग्राम प्रधान नंदन सिंह रावत ने बताया कि कोटद्वार लाते हुए रास्ते में अंजना देवी ने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम चरेख निवासी अंजना देवी पत्नी बनवीर सिंह शनिवार दोपहर गांव के समीप जंगल में घास लेने गई हुई थीं। जहां अचानक उन पर भालू ने हमला कर दिया। जब तक आसपास मौजूद महिलाएं भालू को भगाती, भालू ने अंजना देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
महिलाओं ने भालू की ओर पत्थर फेंके, जिसके बाद भालू जंगल की ओर चला गया। इधर, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। अंजना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।










