Uttarakhand News 14 Nov 2026: शनिवार को अलकनंदा नदी किनारे श्रीयंत्र टापू के समीप शनिवार को 5 से 6 वर्ष की बालिका का बिना सिर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस को नदी किनारे शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार, शव बालिका का है और उसकी उम्र करीब 5 से 6 वर्ष अनुमानित है। शव पानी में रहने के कारण फूल गया है। बालिका का सिर नहीं होने से मामला गंभीर बना हुआ है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है। फिलहाल बालिका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच के साथ शव की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।