विधानसभा में बहाली को लेकर कर्मचारी विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। और अब विधानसभा से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उनके ऊपर आरोप है कि वे विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि विधानसभा सचिवालय के प्रभारी सचिव हेमचंद्र पंत ने अपर मुख्य सचिव गृह से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें विधानसभा अफसरों के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। और इसमें विशेष कार्याधिकारी के खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया है।

जब यह शिकायत नेहरू कॉलोनी थाने पहुंची तो पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि इस में जो भी तथ्य शिकायतकर्ता के पास हैं, उनको लिया जा रहा हैं। इनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों के नामों का भी खुलासा किया जाएगा।

और वही विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों ने मौन उपवास रख कर शांति प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मुंह पर कपड़ा बांध विधानसभा अध्यक्ष व सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। और साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि जल्द से जल्द न्याय नहीं मिला तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि हाईकोर्ट के एकल बेंच में 25 फरवरी को बर्खास्त कर्मचारियों की याचिका पर सुनवाई होगी।

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning