Uttarakhand News 06 June 2024: उत्तराखंड के युवाओं ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में खुद को साबित कर दिखाया है। हल्द्वानी निवसी अक्षत पंगरिया ने पहले प्रयास में शत प्रतिशत यानी 720 में से 720 अंक अर्जित किए हैं। देश में 67 छात्र-छात्राओं को इस बार शत प्रतिशत अंक मिले हैं जिनमें अक्षत भी शामिल हैं। अक्षत मूल रूप से चंपावत जिले के पातल गांव के रहने वाले हैं।
उत्तराखंड के युवाओं ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में खुद को साबित कर दिखाया है। हल्द्वानी निवसी अक्षत पंगरिया ने पहले प्रयास में शत प्रतिशत यानी 720 में से 720 अंक अर्जित किए हैं। देश में 67 छात्र-छात्राओं को इस बार शत प्रतिशत अंक मिले हैं, जिनमें अक्षत भी शामिल हैं। अक्षत मूल रूप से चंपावत जिले के पातल गांव के रहने वाले हैं।
उनके पिता डा. जीबी पंगरिया किच्छा के अस्पताल में चिकित्सक, जबकि मां सोनू पंगरिया गृहणी हैं। आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र अक्षत ने बताया कि वह डाक्टर बन पहाड़ के अस्पतालों में सेवा देना चाहते हैं। अक्षत की प्रारंभिक शिक्षा आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल से हुई। 12वीं में उन्होंने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए।
उनकी बड़ी बहन आकांक्षा पीएचडी की तैयारी कर रही हैं। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, स्वजन और गुरुजनों को दिया है। अक्षत का कहना है कि वह रोजाना 5-6 घंटे पढ़ते थे। स्कूल के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं पर भी उनकी नजर रहती थी। इसके अलावा उन्होंने मोबाइल से दूरी बनाए रखी, जिससे वह पढ़ाई पर फोकस कर पाए।










