Uttarakhand News, 17 February 2023: Almora| अल्मोड़ा की एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते पति से हुई अनबन के बाद घर से बिना बताए निकली और भीमताल झील में आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी। इस बीच जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला का सुरक्षित रेस्क्यू कर झील से नाव के सहारे बाहर निकाल लिया। महिला की काउंसलिंग के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा।

आज शुक्रवार को महिला की लोकेशन भीमताल क्षेत्र में ज्ञात होने पर भीमताल पुलिस को लोकेशन पर भेजा गया। थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा पुलिस बल के साथ तत्काल लोकेशन पर पहुंचे। पुलिस टीम के पहुंचने से पूर्व ही महिला द्वारा भीमताल झील में कूद लगा दी थी। जल पुलिस में तैनात कांस्टेबल सुमित चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए झील में कूदकर महिला को बचा लिया। अपनी जान देने को आमादा महिला को पुलिस टीम द्वारा नाव से सुरक्षित बाहर लाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस धौलछीना निवासी एक व्यक्ति ने थाना धौलछीना में सूचना दी कि उसकी पत्नी बिना बताये घर से कही चली गयी। उसने अप्रिय घटना की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से मदद मांगी। सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी को अवगत कराते हुए गुमशुदा महिला की थाना क्षेत्र में तलाश शुरु की गयी। सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी के निर्देश पर सइबर सेल द्वारा गुमशुदा महिला के मोबाइल नंबर को सर्विलांस

थाना धौलछीना पुलिस टीम भीमताल पहुंचकर महिला को लेकर अल्मोड़ा आ रही है। महिला को थाने में लाने के उपरांत काउंसलिंग कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। अल्मोड़ा पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, थाना धौलछीना, कांस्टेबल धनीराम, थाना धौलछीना, महिला कांस्टेबल गार्गी रानी, थाना धौलछीना व कांस्टेबल बलवंत प्रसाद, साइबर सेल, व इन्द्र कुमार, साइबर सेल शामिल रहे।

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning