Uttarakhand News 18 Jan 2024: साइना नेहवाल आज सुबह 11 बजे अपनी माता उषा रानी नेहवाल और अपनी बहन चंन्द्रांशु नेहवाल के साथ कैंची धाम पहुंची। साइना नेहवाल ने बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन किए। साइना नेहवाल करीब एक घंटे तक मंदिर में रही। इस दौरान साइना नेहवाल ने स्थानिय लोगों से मुलाकात कर बातचीत की। निगलाट के ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि साइना नेहवाल कैंची धाम में एक घंटे रुकी।







