Uttarakhand News, 5 दिसंबर 2022: बिहार के भागलपुर में एक सिरफिरे शख्स ने एक महिला पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने महिला पर एक नहीं बल्कि कई बार चाकू से वार किया। यही नहीं महिला के हाथ-पांव काट दिए, और फिर फरार हो गया। जख्मी हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत से पहले दिए बयान में महिला ने बताया कि शकील नाम के शख्स ने उस पर हमला किया है। कई दिनों से वह उसे परेशान कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक आरोपी शकील की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
वहीं मृतक नीलम देवी के पति का कहना है कि कई दिनों से शकील उसकी पत्नी को परेशान करता था। पहले उसका घर पर आना-जाना था। लेकिन उसकी गलत नियती के चलते उसका घर पर आना बंद करा दिया था। इसी बात से वो खफा था। शनिवार की शाम जब नीलम देवी बाजार से लौट रही थी। तभी घात लगाए बैठे शकील ने उसपर चाकूओं से हमला बोल दिया। जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
वहीं मृतका के बेटे और बेटी ने भी शकील पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शकील उनकी मां पर गंदी नजर रखता था। और महिलाओं के प्रति उसकी सोच ठीक नहीं थी। और पापा ने उसका घर आना बंद करा दिया था। जिसके लेकर वो बदले की आग में पागल हो गया और फिर मम्मी पर बाजार से लौटते वक्त चाकू से हमला कर दिया और हाथ-पैर भी काट दिए। भागलपुर में घटी इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस के हाथ अब तक खाली है। हालांकि फरार शकील की तलाश में पुलिस कई जगह दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रही है। लेकिन भागलपुर में श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात ने सनसनी फैला दी है।
अस्पतालों की दौड़ में हो गई मौत:
पीरपैंती में सिंघिया पुल के पास देर शाम नीलम देवी को शकील मियां ने वीभत्स तरीके से घायल कर दिया था। महिला को लोगों ने किसी तरह अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां संभलने वाली बात नहीं थी। फिर परिजन महिला को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन वहां वह पोस्टमार्टम के लिए ही पहुंच सकी। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के साथ पुलिस मामले की जांच में जुटी।
मुख्य आरोपी पकड़ से अब भी बाहर:
महिला के पति का कहना है कि शकील मियां पहले घर आता था और चूंकि किसी कारणवश उसे रोक दिया इसलिए गुस्से में उसने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद महिला ने भी हमलावर का नाम बताया। इसकी रिकॉर्डिंग आसपास के लोगों ने की थी। इतनी वीभत्स हत्या के बाद भी पुलिस शकील मियां को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने उसे छोड़ पांच लोगों को हिरासत में लिया है।