Uttarakhand News, 28 November 2022: देहरादून के पटेल नगर में के चंद्रमणि चौक पर सोमवार को एक अनियंत्रित हुए ट्रक ने सड़क किनारे कई मोटरसाइकिल सवारों को कुचल दिया। सड़क के किनारे एक दुकानदार भी चपेट में आया। बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक हो गए थे। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे देहरादून के चंद्रमणि चौक पर बड़ा हादसा हो गया। यहां थाना पटेल नगर क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने चंद्रमणि चौक पर तीन मोटरसाइकिल सवारों और एक सड़क किनारे के दुकानदार को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि कई लोग ट्रक के नीचे दब गए हैं। बताया जा रहा है कि सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रक के नीचे से निकाल रही है|









