Uttarakhand News 21 Mar 2026: मां पूर्णागिरि मेले में यूपी के जिला एटा की एक महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। उसे काली मंदिर के पास स्वास्थ्य कैंप में लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल में भेजा। इधर, परिजनों ने बताया कि महिला को बीपी की समस्या थी। मां के दर्शन कर लौटते समय उनकी हालत बिगड़ी।










