Uttarakhand News, 20 February 2023: Dehradun|आज पीएम मोदी ने उत्तराखंड रोजगार मेले 2023 के तहत सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। पीएम मोदी आज 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं से जुड़े और उन्हें जॉब ऑफर लेटर दिए। इस मेले में 24 राज्यों के युवाओं को जॉब लेटर दिए गए हैं। ये सभी नौकरियां केंद्र सरकार के विभागों में दी गई हैं।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज जैसे जैसे उत्तराखंड के दूर सुदूर के इलाके रोड, रेल और इंटरनेट से जुड़ रहे हैं वैसे वैसे पर्यटन का भी विस्तार हो रहा है। नए पर्यटन स्थल पर्यटन के मानचित्र पर आ रहे हैं। इससे उत्तराखंड के युवाओं को वहीं पर रोजगार मिल रहे हैं जिसके लिए वो पहले बड़े शहरों का रुख करते थे।
dehradun/pm-modi-gave-job-offer-letter-to-71-thousand-youth-in-uttarakhand-rojgar-mela









