Uttarakhand News, 04 August 2023: दिल्ली: प्रीत विहार इलाके में एक रेस्टोरेंट में खाने के बिल को लेकर एक युवक का विवाद हो गया। रेस्टोरेंट मालिक व दो बाउंसर युवक को उसी की कार में अगवा कर उत्तर प्रदेश स्थित मुरादनगर ले गए। वहां उसके साथ कुकर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये मांगने लगे। पीड़ित के पास इतनी रकम न होने उसे जमकर पीटा और उसकी जेब से आठ हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद पीड़ित को विवेक विहार स्थित विवेकानंद कालेज के पास छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे डा. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया। दो दिन के बाद पीड़ित की हालत में सुधार होने पर प्रीत विहार थाना ने लूट, अपहरण, कुकर्म, हत्या के प्रयास व अपहरण, आपराधिक षड्यंत्र समेत अन्य धाराओं में धारा में प्राथमिकी की। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक विक्की और उसके दो बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुरादनगर में किया कुकर्म: पीड़ित युवक के साथ मयूर विहार में रहता है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। कुछ दिनों पहले एक डेटिंग एप के जरिये युवक की दोस्ती एक युवती से हुई थी। दोनों के बीच बातें होने लगी। गत 27 जुलाई को युवती ने पीड़ित को विकास मार्ग के एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया। युवती के बुलाने पर वह उससे मिलने के लिए रेस्टोरेंट चला गया। वहां दोनों ने दो कोल्डड्रिंक व एक एनर्जी ड्रिंक पी, जिसका बिल 2600 रुपये आया।

पीड़ित ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से बिल अधिक होने का विरोध किया। आरोप है कि कर्मचारी उसके साथ बदसलूकी करने लगे। जिस युवती के साथ युवक आया था, उसी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने युवक को पीट दिया। रेस्टोरेंट मालिक व बाउंसर ने पीड़ित को उसी की कार में बैठाया और पिटाई करते हुए मुरादनगर ले गए। जहां उसके साथ कुकर्म किया।

रेस्टोरेंट वालों से मिली है युवती?: देर रात को युवक को बेसुध हालात में पीड़ित को विवेक विहार छोड़ दिया। रात 2:13 बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली। 29 जुलाई को पुलिस ने प्राथमिकी की। पीड़ित के साथ आई युवती की भूमिका भी इस मामले में संदिग्ध लग रही है। हो सकता है युवती भी रेस्टोरेंट वालों से मिली हुई हो। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।