Uttarakhand News 07 February 2024: पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से भाग गया।
पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से भाग गया।
मंगलवार शाम पीलीभीत मार्ग में अज्ञात वाहन की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। जिससे ई-रिक्शा पलट गया। घटना के समय ई-रिक्शा में सवारियां नहीं थी। दुर्घटना में नयागांव निवासी चालक जाकिर अली (50) पुत्र नामे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सितारगंज उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जाकिर अली के आठ बच्चे हैं। सभी का विवाह हो गया है।