Uttarakhand News, 13 January 2023 : चायनापीक समेत किलबरी व छाया वाले क्षेत्र में बर्फ की चादर सी बिछ गई। लेकिन बर्फबारी का यह मिजाज अधिक समय बना नहीं रह सका और हिमपात थम गया और तापमान अधिक होने के कारण बर्फ जल्द ही पिघल गई। जिस कारण सैलानियों का खुशी कुछ ही देर में सिमट गई। मौसम ने पुनः करवट बदली और मौसम भी साफ हो गया। धूप निकल आई और कुछ ही देर में बर्फ भी पिघल गई।
उत्तराखंड में आए मौसम के बदलाव से ऊंची वादियों में रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है। बुधवार रात केदारनाथ धाम में भी हिमपात हुआ। शुक्रवार सुबह के समय हिमपात से सैलानियों के चेहरे खिल उठे।इधर मौसम विभाग राज्य निदेशक डाक्टर बिक्रम सिंह के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात व बारिश के आसार बने हुए हैं। शनिवार दिन से मौसम में सुधार आ जाएगा। नैनीताल के पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू के अनुसार चायना पीक व किलबरी में एक इंच तक बर्फ पड़ी।






