Uttarakhand News 28 Mar 2026: हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से 45 वर्षीय मुस्लिम टेलर के साथ रहने के लिए छात्रा अड़ी है। आरटीओ चौकी में जब मां समझाने पहुंची तो छात्रा ने उसे भी थप्पड़ जड़ दिया और मुस्लिम व्यक्ति के साथ रहने में अड़ी रही।

पुलिस ने हिंदू युवती को भगाने के आरोप में टेलर को हिरासत में लिया है। वहीं दो दिन पहले छात्रा ने घर के पास से ही मां के संयुक्त खाते से 21 हजार रुपये निकाल लिए हैं।

टेलर के साथ फरार हो गई थी हिंदू छात्रा
पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र में 26 फरवरी को सिलाई सीखने गई 19 वर्ष की हिंदू छात्रा टेलर के साथ फरार हो गई थी। युवती के परिवार के लोगों ने 45 वर्षीय मुस्लिम टेलर के खिलाफ अपहरण की तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस दोनों की तलाश करने जुट गई थी।

दोनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पीलीभीत निवासी रहमत व 19 वर्षीय युवती को पकड़ लिया और उन्हें आरटीओ चौकी ले आए। इसकी सूचना जब हिंदू वादी संगठन को लगी तो वह चौकी में एकत्र हो गए।

पुलिस से गुजारिश करने पर मां को बेटी से मिलने दिया। जिसपर मां ने उससे कहा कि घर चल तुझसे कोई कुछ नहीं कहेगा। लेकिन बेटी ने पुलिस बल के सामने ही मां को थप्पड़ जड़ दिया और कहा कि वह रहमत के साथ ही रहेगी।

पिता ने भी बेटी को घर चलने के लिए कई बार समझाया। लेकिन उसने रहमत से प्रेम करने की बात कहकर किसी की एक न सुनी। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने कहा कि आरोपित युवक पुलिस हिरासत में है। 19 वर्षीय छात्रा व मुस्लिम युवक के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।