Uttarakhand News 10 April 2026: रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) स्थित पेयजल निगम के सहायक अभियंता उमेश चंद्र जोशी को बुधवार रात दो वाहन सवार युवकों ने घेरकर पीट दिया। एई का आरोप है कि उसका मोबाइल तोड़ते हुए सोने की चेन लूटी गई। टीपीनगर पुलिस ने वाहन सवार एक युवक को हिरासत में लिया है।
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को दी तहरीर में हल्द्वानी के वार्ड 56 निवासी लता जोशी ने कहा कि उनके पति उमेश चंद्र जोशी रुद्रपुर से ड्यूटी के बाद अपनी कार से घर लौट रहे थे। रात साढ़े नौ बजे के करीब टांडा जंगल में उनके वाहन को स्काॅर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। वह घबराकर तेजी से वाहन चलाते हुए हल्द्वानी की ओर भागे।
स्काॅर्पियो व एक अन्य वाहन में तैनात युवकों ने पीछा किया और बेलबाबा के समीप ओवरटेक कर गाड़ी जबरन रुकवा दी। इसके बाद युवकों ने उमेश को जमकर पीटा। दो तोले सोने की चेन लूटने के साथ ही उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि रात में ही पुलिस ने स्काॅर्पियो व एक युवक को हिरासत में लिया था। पूछताछ चल रही है।
अ










