Uttarakhand News 26 Jan 2025: Haldwani Nagar Nikay Chunav Result 2025: हल्द्वानी- काठगोदाम नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती में जहां सुबह से कांग्रेस आगे दिखाई दे रही थी, शाम होते -होते बाजी पलट गई. हल्द्वानी नगर निगम पर बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगा दी है. यहां भाजपा के गजराज बिष्ट नगर निगम का चुनाव जीत गए हैं. भाजपा के गजराज बिष्ट ने कांटे के मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को 3894 वोट से हरा दिया है. हल्द्वानी नगर निगम सीट पर भाजपा को 71, 962 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस को 68, 068 वोट मिले.

Haldwani Nagar Nigam Result: हल्द्वानी : वार्ड 04 से निर्दलीय हेमा भट्ट की हुई जीत… वार्ड 5 से नेहा अधिकारी (बीजेपी) जीती वार्ड 37 से बीजेपी की विद्या देवी की जीत. कालाढूंगी नगर पालिका से निर्दलीय रेखा कत्युरा आगे.

वार्ड 19 से BJP के राजेंद्र कुमार जीते
वार्ड 49 से BJP के चन्दन मेहता जीते
वार्ड 47 से BJP के दीपक बिष्ट जीते
वार्ड 3 से BJP के धरमवीर उर्फ़ डेविड जीते
वार्ड 1 से निर्दलीय बबली वर्मा जीती
वार्ड 20 से निर्दलीय हेमंत शर्मा जीते
वार्ड 2 से निर्दलीय निर्मला तिवारी जीती
वार्ड 48 से निर्दलीय मुकुल बलूटिया जीते
वार्ड 36 से निर्दलीय तनुजा जोशी जीती
वार्ड 35 से कांग्रेस की रेनू टम्टा जीती