Uttarakhand News 02 Mar 2026: ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण विदेशों में रह रहे भारतीय और उनके परिजन भी चिंतित हैं। उत्तराखंड के भी कई लोग दुबई समेत मध्य एशिया के देशों में नौकरी व शिक्षा के लिए गए हुए हैं।

हल्द्वानी निवासी मानसी भी दुबई में एक कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वहां से चार हजार उड़ाने रद्द हो गई हैं। एयरपोर्ट सील कर दिए गए हैं। हालांकि जहां वह रहती है वह सुरक्षित इलाका है। पौढ़ी के बवोसा निवासी आकाश रावत भी करीब सात महीने से दुबई के एक होटल में नौकरी कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर डेढ़ बजे आकाश से बात हुई। आसपास धमाके हो रहे हैं। फिलहाल वह सुरक्षित जगह पर है। बताया कि यहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं।