Uttarakhand News 18 september 2025: नन्ही परी के साथ हुई हैवानियत के आरोपी के बरी होने के फैसले के खिलाफ हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में जनाक्रोश उमड़ पड़ा है। नन्ही परी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हल्द्वानी के बुद्ध पार्क जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। विरोध प्रदर्शन में कुमाऊं के कई कलाकार भी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।