Uttarakhand News 27 November 2023: अस्पताल ने गर्भवती महिला को भर्ती करने से यह कहकर इनकार कर दिया कि महिला का उपचार अस्पताल में नहीं चल रहा है। बाद में महिला ने गेट पर ही बच्ची को जन्म दिया।

हरिद्वार ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की बीती रात में डिलीवरी होनी थी। इसके लिए परिजना उसे ज्वालापुर आर्य नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हाेंने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि महिला का उपचार अस्पताल में नहीं चल रहा है।

उन्हें भर्ती कराने की बजाए अस्पताल के गेट के दरवाजे बंद कर लिए। जिससे महिला दर्द से गेट के बाहर ही कराहती रही। बाद में उसने फर्श में ही एक बच्ची को जन्म दिया। लोगों की सूचना पर आपातकालीन सेवा से उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्ची और उसकी मां सुरक्षित है।