Uttarakhand News 21 December 2023: पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के डडेलधुरा में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

नेपाल के डडेलधुरा में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार शाम सुदूर पश्चिम प्रदेश की जीप संख्या 04 – 001च 188 भागेश्वर गांवपालिका जा रही थी। अचानक जीप आईत नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायल एक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान डडेलधुरा के अमरगढी नगरपालिका आठ दान बहादुर ओली के रूप में हुई है। हादसे में घायल नवदुर्गा गांव पालिका नौ दीपक ऐर और नवदुर्गा गांवपालिका चार दीपेंद्र बोहरा का उपचार चल रहा है।

डडेलधुरा प्रहरी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।