Uttarakhand News 24 November 2023: प्रदेश के बड़े व्यावसायिक घराने पाल ग्रुप के लिए एक और सदमे की खबर सामने आ रही है पाल भाइयों में चौथे नंबर के भाई महेश पाल का दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया है दुखद बाद यह है कि कुछ दिन पूर्व पाल ग्रुप के अध्यक्ष एवं बृजलाल हॉस्पिटल के संरक्षक रमेश पाल का दिल का दौरा पढ़ने से निधन हुआ था अभी कुछ ही दिन पूर्व उनकी 13वीं हुई थी कि इसी बीच उनके छोटे भाई और पाल भाइयों में चौथे नंबर के भाई महेश पाल का स्वास्थ्य बिगड़ने पर दिल्ली भर्ती कराया गया था जहां आज तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली

पाल परिवार पर दुखों की इस घड़ी में हम संवेदना व्यक्त करते हैं कि ईश्वर उन्हें यह सदमा झेलने की शक्ति प्रदान करें महेश पाल ब्रिक्स इंडस्ट्रीज का संचालन करते थे इसके अलावा उनके कई कार्य भी थे

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम तक उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी पहुंच जायेगा, कल शनिवार सुबह 9 बजे राजपुरा घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। आपको बता दें की पाल परिवार के लिए नवम्बर का महीना बेहद दु:खद बीता है, पिछले दिनों पांच नवम्बर को महेश पाल के बड़े भाई बृजलाल हॉस्पिटल के चेयरमैन रहे रमेश पाल का हार्ट अटैक से निधन हो गया था, 20 दिनों के भीतर अब पाल स्टोन क्रेशर के मालिक और उनके छोटे भाई महेश पाल भी परिवार को छोड़कर चले गए।