Uttarakhand News 9 October 2025: महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को वोट चोरी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया।
स्वराज आश्रम में महिला कांग्रेस की नैनीताल लोकसभा प्रभारी जया कर्नाटक के नेतृत्व में शुरू हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह उत्तराखंड में वोट चोरी रोकने और राहुल गांधी की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर आगे आएं, ताकि लोकतंत्र की रक्षा हो सके। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में वोट चोरी का खुलासा कर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करते हुए लाखों के तादाद में वोट चोरी को सबूतों के साथ उजागर किया। वहां गीता बहुगुणा, बिमला सांगुड़ी, निकिता टम्टा, शोभा बिष्ट, राधा आर्या, भागीरथी बिष्ट, भावना भट्ट, सुनीता देवी, मुन्नी तिवारी, रत्ना श्रीवास्तव आदि थे।