Uttarakhand News 04 June 2024: रामनगर। रविवार को कालाढूंगी थाना क्षेत्र के ग्राम पाटकोट में एक विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने महिला के पति और ससुरालियों उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
ग्राम डोनपरेवा निवासी किरन का विवाह करीब 13 वर्ष पहले ग्राम पाटकोट निवासी नवीन कर्नाटक के साथ हुआ था। महिला के परिजनों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से उसका पति नवीन और ससुराल वाले महिला का उत्पीड़न कर रहे थे। कई बार गांव में पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। महिला के परिजनों ने पति नवीन और उसके ससुरालियों पर किरन को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। महिला की शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ससुरालियों को सौंप दिया।
कालाढूंगी थानाध्यक्ष भगवान सिंह मेहर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। महिला के दो बेटे हैं।










