Uttarakhand News 7 May 2024: नैनीताल एनएच में ज्योलीकोट के पास जंगली मधुमक्खियों के हमले में तीन महीने के बच्चे समेत नौ लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी का उपचार बीडी पांडे अस्पताल में चल रहा है।
नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्योलीकोट के पास जंगली मधुमक्खियों क हमले में तीन महीने के बच्चे समेत नौ लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी का उपचार बीडी पांडे अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।










