Uttarakhand News 09 Feb 2026: नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवक द्वारा एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसके गर्भावती होने से गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू वादी संगठन के पदाधिकारियों ने भवाली कोतवाली का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और बदलती डेमोग्राफी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। कोतवाली का घेराव करने की सूचना पर एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्रा ने मौकै पर पहुंचकर नाराज कार्यकर्ताओं से वार्ता की। इस दौरान पुलिस की कार्यकताओं से कहासुनी भी हुई। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट, खजान भट्ट और प्रकाश आर्य ने कहा कि समुदाय विशेष के युवक साहिल ने क्षेत्र की नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में डेमोग्राफी बढ़ते जा रही है लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। साथ ही लव जिहाद के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। लोगों ने आरोपी को पहले भी लड़की के मामले में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष के लोग हिंदू मां-बेटियों को बहला फुसलाकर कर उनके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसके गर्भावती होने से नाराज हिंदू वादी संगठन के लोगों ने नारेबाजी करते हुए बाजार बंद कराई। लोगों ने जय श्री राम और वंदेमातरम के नारे लगाकर ऐसे आरोपियों को चिन्हित कार्रवाई की मांग की। साथ ही भवाली नगर पालिका पहुंचकर आरोपी के मकान के अवैध होने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। सांसद अजय भट्ट ने डीएम और पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। सांसद ने पीड़ित किशोरी के परिजनों के साथ होने की बात कहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपियों को सरकार नहीं बर्दाश्त करेगी। सांसद ने भवाली के रेहड़ और टमट्यूड़ा क्षेत्र में बदलती डेमोग्राफी पर चिंता जताते हुए जांच कर अवैध रूप से सरकारी भूमि पर बने मकानों पर कार्रवाई को कहा है। इस दौरान शिवांशु जोशी, जुगल किशोर मठपाल, पवन भाकुनी, वर्षा आर्या, कंचन साह, रवि कुमार, शरद पांडे आदि मौजूद रहे।










