भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार सक्रीय हो गई है। इस मामले को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिमेदारी संभाल ली है। हिमाचल प्रदेश से लौटते ही उन्होंने अपने आवास पर खिलाड़ियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की।

गुप्त सूत्रों के मुताबिक, आज अमित शाह ब्रजभूषण सिंह को दिल्ली बुला सकते हैं। खेल मंत्री और पहलवानों के बीच बैठक काफी साकारात्मक रही पर नतीजा नहीं निकला। वहीं, आज फिर से कई बिंदुओं पर बातचीत के लिए पहलवानों के साथ बैठक बुलाई गई है। इससे एक दिन पहले खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ को नोटिस भेजकर 72 घंटे के भीतर जवाब मांगा था।

देर रात तक चली बैठक
खेल मंत्री के साथ देर रात तक चली बैठक में बजरंग पुनिया, रवि दहिया, बबीता फौगाट, विनेश फौगाट, साक्षी मलिक व अंशु मलिक मौजूद थीं। खिलाड़ियों के कड़े तेवर के कारण बृजभूषण शरण सिंह पर त्यागपत्र का दबाव बढ़ गया है। इससे पहले ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान गुरुवार को दूसरे दिन भी जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे।

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning