Uttarakhand News 10 April 2026: रामनगर में बृहस्पतिवार देर रात एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को सिलिंडरों की रीफिलिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने खताड़ी स्थित एक घर में छापा मारा। वहां अमन उर्फ भल्ला और शहजाद उर्फ सैजी नामक दो भाइयों को घरेलू सिलिंडरों से कॉमर्शियल सिलिंडर भरते हुए पकड़ा गया।
टीम ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 34 छोटे-बड़े सिलिंडर बरामद किए। इसके साथ ही रीफिलिंग के लिए तराजू, बाट और अवैध ज्वलनशील पदार्थ भी जब्त किए गए। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों का बड़ा भाई इंडेन गैस एजेंसी में कार्यरत है। पुलिस उसकी संलिप्तता की आशंका पर जांच कर रही है। साथ ही मां और बहन की भूमिका भी जांची जा रही है।
दो लोगों को सिलिंडरों की कालाबाजारी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सिलिंडर और गैस एजेंसी की किताबें भी बरामद हुई हैं। पुलिस की ओर से हर पहलू पर जांच की जा रही है।










