Uttarakhand News 6 August 2025: हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में लगातार हो रही मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते कई प्रमुख मार्गों पर मलबा और जलभराव की वजह से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।

बंद मार्गों की स्थिति इस प्रकार है:

  • रामनगर-धनगढ़ी मार्ग: धनगढ़ी में अत्यधिक पानी भरने के कारण यह रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
  • क्वारब मार्ग: मलबा आने से यह मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है।
  • चोरगलिया क्षेत्र के सूर्यनाला व शेर नाला: दोनों नालों में जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया है, जिससे यह मार्ग आवागमन के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।
  • रूसी बायपास -1: यहां मलबा गिरने के कारण बायपास मार्ग बंद कर दिया गया है।

प्रशासन की ओर से क्या कहा गया:
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर तैनात हैं और सड़क खोलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मार्गों की स्थिति सामान्य होते ही यात्रियों को जानकारी दी जाएगी।

जनता से अपील:
प्रशासन ने अपील की है कि लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें।
पहाड़ की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि पूरी जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं।
यदि यात्रा अति आवश्यक हो तो पहले मार्ग की स्थिति अवश्य जांच लें।