Uttarakhand News 5 August 2025: मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा में एक नव विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका का पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बंद मकान से महिला का शव बरामद किया। मकान दो दिन से बंद था। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया हैं। हत्या की जानकारी मिलने पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल और सीओ विवेक कुमार मौके पर मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2025 में मुजफ्फरनगर निवासी समीर उर्फ राजा ने यूपी के रामपुर निवासी जेबा खानम उर्फ मोना से शादी की थी। मृतका की बहन ने बताया कि दोनों की लव मैरिज थी।