Uttarakhand News 12 December 2023 हल्द्वानी: साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने सोमवार को पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच स्थित गोल्ज्यू मंदिर में चार निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने नव दाम्पत्य जीवन के लिए वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
समिति की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि संस्था पिछले चार सालों से लगातार निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराती आ रही है। अब तक करीब दस कन्याओं का विवाह संस्था करा चुकी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सपना संग अर्जुन, निशा संग सागर, लक्ष्मी संग तिलक और पलक संग अंकित का विवाह हुआ।

सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी के लिए जरूरत का सामान जैसे बेड, बिस्तर, बर्तन, कपड़े, डिनर सेट, बक्सा आदि उपहार स्वरूप दिया गया है। इनमें से चार कन्याएं और दो दूल्हे गौलापार तथा दो हल्द्वानी के रहने वाले हैं। विवाह कार्यक्रम पंड़ित बिपिन चंद्र बहुगुणा ने रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया।
इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष दया बिनवाल, सचिव हेमा मेलकानी, कोषाध्यक्ष गीता कार्की, लीला मनराल, मधु बिष्ट, हेमा चिलवाल, रमेश चन्द्र, कमला जोशी, विमला कांडपाल, दीपा जोशी, लीला कोठारी, पुष्पा उप्रेती, बिना पाठक, ममता जोशी, कंचन शर्मा, गीता पंत, पूर्व पार्षद शोभा बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेन अधिकारी, चम्पा त्रिपाठी, लता बोरा, मंजू शाह आदि मौजूद रहे।
