Uttarakhand News 28 feb 2024: पति की मौत के बाद वैशाली सेक्टर में एक महिला ने अपनी जान दे दी। पति का शव देखकर उसने 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

वैशाली सेक्टर तीन की एक हाई राइज सोसाइटी में रहने वाली महिला पति का शव देख 7वीं मंजिल की बालकनी से कूद गई। महिला बीते सोमवार को दिन में पति के साथ दिल्ली चिड़ियाघर घूमने गयी थी। इसी दौरान पति 27 वर्षीय अभिषेक की तबियत खराब हो गयी थी।

दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान पति की मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर पत्नी होश खो बैठी और पत्नी ने आत्मदाही कदम उठा लिया। महिला नीचे खड़ी कार पर आ गिरी। परिजन ने महिला को वैशाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के सिर, हाथ व पैर में चोट आई। महिला की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो चुकी है। शुरुआती जांच मे सामने आया है कि दोनों की तीन माह पहले लव मैरिज हुई थी।

सफदरजंग अस्पताल में हुई महिला की मौत
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 23 वर्षीय घायल महिला अंजलि वेशालीके निजी हॉस्पिटल से सफदरजंग रेफर कर दिया गया था। वहां महिला की उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी। महिला के पति एनजीओ में काम करते थे।