Uttarakhand News 22 Jan 2026: पर्वतीय क्षेत्रों में बीती मध्यरात्रि बाद मौसम ने करवट ली। आसमान बादलों से घिर गया। हल्की बूंदाबादी के बाद तापमान में एकाएक गिरावट आने के बाद दोपहर जनपद की सबसे ऊंची भरतकोट की चोटी पर हल्की बर्फ गिरनी शुरू हो गई।

ठीक सामने द्रोणगिरि पर्वतमाला स्थित पांडवखोली व दूनागिरि में भी हिमपात होने लगा है। यहां सेब बागान को बड़ी राहत मिली है।

इधर रानीखेत क्षेत्र में वर्षा शुरू होने के बाद पारा लुढ़क गया है। न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शाम तक चौबटिया, कसारदेवी, शीतलाखेत, ऐड़ाद्यो की पहाडियों पर भी हिमपात के आसार बढ गए हैं।