Uttarakhand News 2 April 2026: टिहरी लंबगांव क्षेत्र के ग्राम क्यारी के पास चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डंपर माजफ से माल खाली कर लौट रहा था। तभी क्यारी गांव के ऊपर मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय वाहन का ब्रेक फेल हो गया और डंपर अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

डंपर को सूरज राठौड़ (44), निवासी बहराइच (यूपी) चला रहा था। उसके साथ गजेन्द्र सिंह रांगड़ (36), निवासी ग्राम रौणिया भी सवार था। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत बचाव कार्य चलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।