Uttarakhand News, 07 September 2023: UKSSSC Recruitment : बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttarakhand Subordinate Services Selection Commission) ने समूह-ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।
जारी कैलेंडर के मुताबिक सहायक कृषि अधिकारी के 34 पदों पर पहला विज्ञापन इसी माह 29 तारीख को जारी किया जाएगा। यह भर्तियां अक्टूबर से नवंबर माह के बीच आयोजित की जाएगी जिनकी परीक्षाएं नवंबर माह से मार्च 2024 तक जारी रहेगी। चार भर्तियों के विज्ञापन अक्तूबर माह में जारी किए जाएंगे। जबकि एक का नवंबर में जारी होगा। UKSSSC Recruitment
किस भर्ती का विज्ञापन कब और परीक्षा तिथि
Name of Recruitment | Post | Advertisement Date | Exam Date |
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 | 34 | 29 सितंबर 2023 | 26 नवंबर 2023 |
स्नातक स्तरीय परीक्षा | 226 | 06 अक्तूबर 2023 | 31 दिसंबर 2023 |
इंटरमीडिएट स्तरीय परिवहन आरक्षी आबकारी सिपाही भर्ती | 293 | 13 अक्तूबर 2023 | 21 जनवरी 2024 |
इंटरमीडिएट स्तरीय पशुधन प्रसार, निरीक्षक, अधिदर्शक भर्ती | 136 | 20 अक्तूबर 2023 | 11 फरवरी 2024 |
व्यायाम प्रशिक्षक | 56 | 27 अक्तूबर 2023 | 25 फरवरी 2024 |
सहायक अध्यापक (एलटी) स्नातक भर्ती | 657 | 06 नवंबर 2023 | 10 मार्च 2024 |
