Uttarakhand News 22 April 2024: Pithoragarh Accident News उत्तराखंड से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पिथौरागढ़ में एक वाहन के खाई में लुढ़कने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना के वक्त वे एक शादी से लौट रहे थे। शवों को एसडीआरएफ कर्मियों ने निकाला है। बताया जा रहा है कि वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिरा।

Pithoragarh Accident News: पिथौरागढ़ में एक वाहन के खाई में लुढ़कने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना के वक्त वे एक शादी से लौट रहे थे। शवों को एसडीआरएफ कर्मियों ने निकाला है। बताया जा रहा है कि वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिरा।

जिला मुख्यालय से लगभग 25 किमी दूर चमाली मार्ग पर रात्रि तीन बजे छलिया नृतकों को ले जा रहा वाहन खाई में गिर गया। वाहन में सवार चार लोगो की मौत हो गई और चार गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, छलिया नृतकों का एक दल किसी बारात में शामिल होने के बाद रविवार देर रात्रि वाहन से अपने गांव चमाली को लौट रहा था।

रात्रि लगभग तीन बजे वाहन चमाली के निकट अंडारी नामक स्थान पर असंंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गया। सोमवार सुबह 5:30 मिनट पर दुर्घटना की सूचना जिला मुख्यालय को मिली । सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व टीम और 108 एंबुलेंंस मौके को रवाना हुई। जहां से घायलों को खाई से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्घटना में मृतकों के शवों को निकाला गया। शवों को जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। मृतकों के शव खाई से निकाले जा चुके हैं। शवों को जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। अभी प्रशासन की तरफ से मृतकों के नामों की पुष्टि नहीं हो सकी।

हालांकि, जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डा. आशु अवस्थी ने बताया कि घायलो में चमाली गांव निवासी जगदीश 49 वर्ष हिमांशु 19 वर्ष, प्रियांशु 18 वर्ष और राजेंद्र 42 वर्ष शामिल हैं। सभी घायल गंभीर हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि छलिया दल बीती रात्रि वाहन से अपने गांव चमाली को लौट रहा था रात्रि तीन बजे के आसपास वाहन गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर गांव सहित जिले भर में शोक व्याप्त है। चमाली का छलिया दल सबसे विशिष्ट दल माना जाता है।