Uttarakhand News 8 April 2026: विकासनगर। देहरादून जिले की कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार को रोकने पर कार चालक ने पुलिस कर्मी समेत दो लोगों को टक्कर मार दी। हरियाणा नंबर के कार चालक व उसमें सवार लोग वाहन समेत भाग निकले। घटना मंगलवार रात की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग कर रही पुलिस पर खुद ही प्रहार हो गया। इस संबंध में कार चालकों के खिलाफ चौकी प्रभारी ने तहरीर दी है।