Uttarakhand News 25 Dec 2025: प्रेम और भाईचारे के प्रतीक क्रिसमस पर्व के अवसर पर बुधवार शहर की गिरजाघरों में उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही मसीही समाज के लोग गिरजाघर में जुटने लगे। जहां क्रिसमस ईव का भव्य आयोजन किया गया।

कैरल सिंगिंग के साथ प्रभु यीशु के जन्म के संदेश को सुनाया गया। रात 12 बजते ही गिरजाघरों में घंटी बजने लगी साथ ही मोमबत्तियों की रोशनी और दूसरी तरफ मैरी क्रिसमस की गूंज ने माहौल को खुशियों से सराबोर कर दिया। लोगों ने केक काटकर आपस में एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और गले मिलकर पर्व की बधाई दी। साथ ही दुनिया में सुख चैन की दुआ मांगी।

इस आयोजन को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। बृहस्पतिवार को भी क्रिसमस पर शहर के अलग अलग गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किये जायेंगे।