Uttarakhand News 29 Jan 2026: रुड़की। रामपुर गांव में एक महिला और उसके पति की ससुराल के लोगों ने पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उसकी आठ माह की बच्ची को जमीन पर गिरा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी तुबा खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 26 जनवरी को करीब 15 दिन बाद अपने ससुराल आई थी। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग की।
जब उसने मना किया तो उसकी और उसके पति की पिटाई कर डंडे से हमला कर दिया। जिसमें उसकी आठ माह की बच्ची जमीन पर गिरकर चोटिल हो गई।
महिला का आरोप है कि उसे भी जमीन पर घसीटा गया। आसपास के लोगो ने किसी तरह से बचाया। पुलिस ने इस मामले में महिला के जेठ सनव्वर, देवर तसलीम, ननद महराब और महताब पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।










