Uttarakhand News 28 Feb 2025: Uttarakhand Crime: फेसबुक में दोस्ती के बाद एक महिला को हरिद्वार घूमाने के बहाने हरिद्वार निवासी युवक सूर्यधार मार्ग स्थित एक रिसॉर्ट में लाया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
रानीपोखरी थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने बताया कि थाने में पुलिस को बुधवार शाम करीब 4.38 पर सूचना मिली की सूर्यधार मार्ग स्थित एक रिसॉर्ट में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर महिला बाथरूम में बंद थी।
फेसबुक के माध्यम से हुई थी दोस्ती
पुलिस आरोपित युवक के साथ ही बाथरूम में बंद महिला को अपने साथ थाने ले आयी। जहां पर महिला उपनिरीक्षक ने पीड़िता से जानकारी ली तो उसने बताया कि आरोपित और उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। बुधवार को वह उसे हरिद्वार घूमाने के बहाने रानीपोखरी के सूर्यधार मार्ग स्थित रिसॉर्ट में लाया और यहां रिसॉर्ट के कमरे में उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसे बाथरूम में बंद कर दिया। जहां से उसने पुलिस को फोन किया।
थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की पहचान आदित्य गिरी उम्र 28 वर्ष पुत्र संतोष गिरी निवासी गली नंबर ए-1 सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई है।










