Uttarakhand News 15 Jan 2026: पुछड़ी गांव में पत्थर से सिर कुचलने से एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव मिलने से स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रामनगर के ग्राम पुछड़ी निवासी समीर उर्फ लक्की उम्र 29 पुत्र छिदन का सिचाई नहर के किनारे शव मिला।
युवक के सिर पर किसी भारी चीज से चोट पहुंचाई गई है। अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।पुलिस मृतक के स्वजन से जानकारी जुटा रही है। युवक के साथ रात में रहे उसके दोस्तों का पुलिस पता लगा रही है। मृतक अपने छह भाइयों में सबसे छोटा है था।










