Uttarakhand News, 10 February 2023: Dehradun|बेरोजगार संघ ने शुक्रवार को पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में उत्तराखंड बंद का आह्वान किया है। जिला प्रशासन ने दून शहर में निषेधाज्ञा धारा 144 लागू कर दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने युवाओं से किसी के भी बहकावे में नहीं आने और भ्रमित नहीं होने की अपील की है।

बेरोजगार युवाओं ने अपनी मांगें मनवाने के लिए बुधवार को गांधी पार्क के बाहर सत्याग्रह शुरू किया था। यहां से देर रात पुलिस ने उन्हें उठा दिया। इससे गुस्साए युवा गुरुवार सुबह गांधी पार्क में जुटने लगे।

और फिर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया है।

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning