Uttarakhand News 05 Mar 2026: उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर वित्तीय वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण जारी किया गया। प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
गुरुवार को उन्होंने पिछले चार वर्षों के तुलनात्मक आंकड़े भी सामने रखे। बताया कि वर्ष 2022 की तुलना में राज्य की जीएसडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि दर्ज हुई है। प्रति व्यक्ति आय, उद्योग, स्टार्टअप और बिजली उत्पादन सहित अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी खासी ग्रोथ हुई है।










