Uttarakhand News 15 July 2025: उत्तराखंड की परंपरागत हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व-2025 इस बार नगर निगम देहरादून की ओर से विशाल पौधरोपण पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने शहरभर के चयनित स्थलों पर पौधरोपण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लगभग एक लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।
इसके लिए करीब 60 हजार वर्ग मीटर भूमि का चयन कर लिया गया है। इस बार मियावाकी पद्धति से पौधों की जीवित रहने की दर को बेहतर करने का प्रयास हाेगा।
नगर निगम ने इस अभियान के लिए वन विभाग से पौधों की व्यवस्था की है। पौधरोपण दो प्रमुख श्रेणियों में किया जाएगा एक निगम की रिक्त सरकारी भूमि पर और दूसरा शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे। निगम की रिक्त 54277 वर्ग मीटर भूमि पर अधिकतम पौधरोपण किया जाएगा।
हरेला पर्व पर नगर निगम दून में व्यापक स्तर पर मनाएगा पौधरोपण पखवाड़ा
कार्ययोजना के अनुसार नगर निगम की खाली जमीन पर 67 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इनमें से 42 पौधे मियावाकी पद्धति से लगाए जाएंगे, जो तेज़ी से हरियाली विकसित करने की जापानी तकनीक है। इसके अलावा सड़क किनारे भी 6850 वर्ग मीटर भूमि पर हरियाली की मुहिम है।
सड़क किनारे कुल 23 पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें 16 हजार छोटे पौधे और छह हजार से अधिक मध्यम आकार के पौधे शामिल हैं। इसके अलावा 10 से 15 हजार पौधे स्कूल व अन्य संस्थाओं के सहयोग से रोपने की योजना है। नगर निगम ने पौध रोपण का आंकड़ा एक लाख पार पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
इस संपूर्ण अभियान में निगम कुल 89900 पौधे रोपे जाएंगे
आठ से 10 फुट के पौधे, 1800
तीन से चार फुट के पौधे, 47100
झाड़ी व छोटे पौधे, 39500
खाली सरकारी भूमि पर मियावाकी पद्धति से पौधरोपण
चयनित स्थान, क्षेत्रफल (वर्ग मी), आठ से 10 फीट के पौधे, तीन से चार फीट के पौधे, झाड़ी/छोटे पौधे, कुल पौधे
डांडा लखौंड, 20885, 500, 2500, 5000, 8000
सहस्रधारा रोड कुल्हान, 5351, 00, 10600, 00, 10600
सहस्रधारा रोड निकट किरसाली चौक, 4000, 50, 500, 1000, 1550
सहस्रधारा रोड धोरण पुल के निकट, 12541, 00, 25000, 00, 25000
आरकेडिया, 7500, 100, 5000, 500, 5600
कारगी स्टेशन, 4000, 200, 3000, 12000, 15200
कुल, 54277, 850, 42600, 23000, 66950
शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे पौधरोपण
चयनित स्थान, कुल क्षेत्रफल (वर्ग मी), आठ से 10 फीट के पौधे, तीन से चार फीट, झाड़ी/छोटे पौधे, कुल पौधे
महाराणा प्रताप चौक से प्राचीन शीला माता मंदिर, 450, 00, 300, 8000, 8300
कुआंवाला राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर, 2000, 100, 400, 500, 1000
केहरी गांव प्रेमनगर, 4000, 50, 50, 500, 600
एफआरआइ के पास दोनों तरफ डिवाइडर पर, 4000, 00, 400, 1200, 1600
कुल, 6850, 900, 5500, 16500, 22900