Uttarakhand News 28 Mar 2026: हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में शनिवार और रविवार को पर्यटक और भारी वाहनों के लिए सुबह नौ से रात दस बजे तक यातायात डायवर्जन रहेगा। वीकेंड के तहत यह निर्णय लिया गया है।
एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि शनिवार और रविवार को यात्रा मार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध है। पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी भारी मालवाहक वाहनों को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी भारी वाहनों को गौलापार क्षेत्र में पुराने आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे और खेड़ा चौकी से पीछे रोका जाएगा। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले सभी पर्यटक वाहन नरीमन तिराहा से गौलापार होते हुए जाएंगे।
रविवार को एलपीजी वाहनों को छोड़कर आवश्यक सेवा वाले सब्जी, ईंधन और दूध आदि के वाहनों का आवागमन दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक वर्जित रहेगा।
डायवर्जन प्लान:
-तीन पानी फ्लाईओवर से गौलापार बाईपास का प्रयोग करेंगे वाहन
-बरेली की तरफ से आने वाले पर्यटक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से जाएंगे।
-रुद्रपुर से आने वाले वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से एनएच 109 (नया हाईवे) होते हुए जाएंगे।
-रामनगर व बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन कालाढूंगी (नैनीताल तिराहा) से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए जाएंगे।
-रविवार को शाम चार बजे से रात नौ बजे तक नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले सभी पर्यटक वाहनों को नंबर एक बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से -डायवर्ट कर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से भेजा जाएगा।










