Uttarakhand News 5 Dec 2025: उत्तराखंड के गंगोलीहाट में सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत पांच बरातियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा चंपावत क्षेत्र के शेरा घाट के पास शुक्रवार को बरात के लौटने के दौरान हुआ। बरात शेरा घाट से पाटी चंपावत आई थी। लौटते समय शेरा घाट के पास बराती जीप एक दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना देर रात 2:30 बजे के आसपास की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों को मौके से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों में से चार को नजदीकी लोहाघाट अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे में मां बेटा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाया गया है। आपदा परिचालन केंद्र को रात तीन बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके को रवाना हुई।

प्रशासन मृतकों का ब्योरा जूटा रहा है। मृतकों के शवों को भी खाई से निकालने के बाद लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है की शादी समारोह संपन्न होने के बाद बारात वापस गांव के लिए लौट रही थी।

बोलेरो में सवार थे 10 लोग
वाहन संख्या यूके 04 टीबी 2074 बोलेरा है। उसमें 10 लोग सवार थे। वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिरा है। मृतकों में मां बेटे भी शामिल हैं।

मृतकों के नाम
बिलासपुर निवासी 28 वर्षीय भावना चौबे, भावना का छह वर्षीय बेटा प्रियांशु, 40 वर्षीय प्रकाश उनियाल। पंतनगर निवासी 35 वर्षीय केवल चंद्र उनियाल, 32 वर्षीय सुरेश नौटियाल।

ये हैं घायल
रुद्रपुर धीरज पुत्र प्रकाश चंद्र। लाखतोली निवासी 14 वर्षीय राजेश पुत्र उमेश चंद्र जोशी। दिल्ली निवासी पांच वर्षीय चेतन चौबे पुत्र सुरेश चौबे। किलोटा निवासी भास्कर पांडा, सल्ला भाटकोट, सेराघाट पिथौरागढ़ निवासी 38 वर्षीय वाहन चालक देवदत्त पुत्र रामदत्त।