Uttarakhand News 24 Feb 2026: नैनीताल पुलिस ने नशामुक्त देवभूमि मिशन के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 121 ग्राम स्मैक बरामद की है। सोमवार को पुलिस लाइन नैनीताल में पत्रकार वार्ता कर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि रविवार को एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गौला बाईपास रोड के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 121 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो उमर निवासी अजीज गती, थाना बहेड़ी, जिला बरेली के रूप में हुई है, जो वर्तमान में टांडा, शेखपुरा में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में एसआई मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, भूपेंद्र जेष्ठा, संतोष बिष्ट शामिल रहे।