Uttarakhand News 21 Mar 2026: चमोली। उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली में भारी बारिश के बाद पहाड़ों के दरकने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोविंद घाट के पास पिनोला नामक स्थान पर बड़े-बड़े पत्थर आने से पूरी तरह बंद है, वहीं नीति-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग भी स्योन, सालधर के पास भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है।
इन मुख्य मार्गों के बंद होने से घाटी के दर्जनों गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है।










