Uttarakhand News 21 Mar 2026: गोपेश्वर। थराली चिड़िंगा मोटर मार्ग पर बीती रात्रि अल्टो कार खाई में गिरने से कार स्वामी पूर्व फौजी की मौत हुई है।
बीती रात्रि हुई घटना के बाद थाना थराली से पुलिस बल एवं डीडीआरएफ टीम आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। वाहन सड़क से लगभग 120 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था।
वाहन में दर्शन सिंह पुत्र उमेद सिंह निवासी ग्राम कोठी भूल्यूडा, नंद केसरी, थाना थराली, को स्थानीय लोगो व रैस्क्यू टीम पुलिस बल की सहायता से खाई से निकालकर सड़क तक तक लाकर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बताया गया कि मृतक पूर्व फौजी था तथा अपने रिश्तेदार को छोड़कर घर आ रहा था, इस दौरान बारिश भी हो रही थी।










